फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने पशु व्यापारी को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राई। जीटी रोड पर बीसवां मील चौक के पास सड़क पार रहे एक पशु व्यापारी व उसके भाई को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में एक की मौत हो गई और दूसरा चोटिल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। गांव गंगाना निवासी चांद अपने चचेरे भाई राजेश के साथ सोमवार सुबह भैंस खरीदने के लिए गांव सेवली जा रहा था। जब दोनों बीसवां मील चौक पर पहुंचे तो सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में चांद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामान्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने चोटिल राजेश के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें