फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने को कुबेर होटल में बुलाकर गन प्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी का झांसा दे होटल में बुलाकर महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरथल (सोनीपत)। नेशनल हाईवे पर गांव कुराड़ स्थित होटल कुबेर में नौकरी दिलाने के बहाने बुलाकर एक महिला से गन प्वाइंट पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की आरोपी से करीब 15 दिन पहले मोबाइल पर बातचीत के बाद जान पहचान हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की रहने वाली 29 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर 15 दिन पहले एक युवक का फोन आया था। युवक ने अपनी पहचान कुलदीप के रूप में दी थी। उसने कहा था कि गलती से फोन उसके पास लग गया था। बाद में युवक से उसकी बातचीत शुरू हो गई। युवक ने उसे कहा कि उसकी अच्छी जान पहचान है। वह उसे सरकारी नौकरी दिलवा सकता है। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसे बुधवार दोपहर को कुबेर होटल में बुलवाया था। सरकारी नौकरी के लालच में वह कुबेर होटल में आ गई। महिला का आरोप है कि कुलदीप ने होटल में कमरा ले रखा था। वह उसे कमरे में ले गया और वहां गन प्वाइंट पर लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह उसे मारने की धमकी देकर फरार हो गया। महिला ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। मुरथल थाना पुलिस ने महिला के बयान पर गन प्वाइंट पर दुष्कर्म करने व धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी के मोबाइल नंबरों के आधार पर उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

होटल कुबेर में पहले भी सामने आ चुके हैं दुष्कर्म के मामले
कुराड़ स्थित होटल कुबेर में दुष्कर्म की यह पहली वारदात नहीं है। इससे पहले भी जनवरी, 2018 में मूलरूप से रोहतक फिलहाल सोनीपत की रहने वाली 32 वर्षीय महिला से नौकरी दिलाने के नाम पर होटल कुबेर में बुलाकर चाय में कोई नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था। वहीं सितंबर, 2017 में भी दिल्ली निवासी महिला ने मामला दर्ज कराया था कि पार्टी देने के बहाने होटल कुबेर में बुलाकर उससे शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर्म किया गया था।
विज्ञापन

---
महिला ने होटल कुबेर में सरकारी नौकरी दिलाने के बहाने बुलाकर गन प्वाइंट पर दुष्कर्म करने की शिकायत दी है। जिस पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का पता लगाया जा रहा है। उसका जल्द पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
मनीषा, जांच अधिकारी, मुरथल थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें