फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते से 20 हजार उड़ाने का आरोप, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक खाते से 20 हजार रुपये निकाले, केस दर्ज
विज्ञापन

दिल्ली के नजफगढ़ स्थित एटीएम से डेढ़ माह पहले निकाले गए रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव मिमारपुर निवासी एक व्यक्ति ने बस स्टैंड चौकी में शिकायत देकर बैंक खाते से 20 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मिमारपुर निवासी पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका रेलवे रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। उसने बताया कि 2 दिसंबर को उसके खाते से 20 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया था। उसने अपने स्तर पर पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उसने बैंक में जाकर पता किया तो उसे पता लगा कि उसके खाते से पैसे दिल्ली के नजफगढ़ स्थित एटीएम से निकाले गए हैं। वह पैसे निकाले जाने के बारे में पता करता रहा। उसका एटीएम भी उसके पास था, जिसके चलते उसे पता नहीं लग पा रहा था कि उसके खाते से पैसे कैसे निकल गए। बाद में उसे पता लगा कि एटीएम के क्लोन तैयार कर पैसे निकाले जा रहे हैं। जिस पर उसने मामले की शिकायत बस स्टैंड चौकी सोनीपत में दी। पुलिस ने जांच के बाद अब अमानत में खयानत व ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि खाते से पैसे निकाले जाने की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें