स्कूल के रिकार्ड रजिस्टर से पेज उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। गांव मंडोरा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से रिकार्ड रजिस्टर से पेज गायब करने का मामला सामने आया है। स्कूल प्राचार्य के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
स्कूल की प्राचार्य सुदेश कौशिक ने बताया कि अज्ञात ने स्कूल की अलमारी में रखे रिकार्ड रजिस्टर व एसएलसी रजिस्टर से कोई पेज उड़ा ले गया। पेज 30 जनवरी को उड़ाए गए हैं। जब उन्हें पेज गायब होने का पता लगा तो अपने स्तर पर जांच की गई। जिस पर कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने जांच के बाद अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया है।