राई। सिंधु बॉर्डर से एक युवक को कार में लिफ्ट देकर बीसवां मील चौक के पास उससे लूटपाट करने के आरोपियों से पुलिस ने नकदी व मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यूपी के जिला अमरोहा स्थित चकवासीपुर निवासी शाहरुख खान ने बताया था कि 5 अक्टूबर रात को वह सिंधु बॉर्डर से लिफ्ट लेकर वैन में सवार हुआ था। बीसवां मील चौक के पास युवकों ने उससे तीन मोबाइल फोन व 25 सौ रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर गांव पाबसरा निवासी पवन, बहालगढ़ निवासी बिल्लू व अंकित को काबू किया था। उनसे एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया था। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान उनकी निशानदेही पर छीने गए दो अन्य मोबाइल व 25 सौ रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। ब्यूरो