घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
सोनीपत। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ व मारपीट करने का मामला सामने आया। महिला ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि आरोपी की उसके पति के साथ जान पहचान थी, जिसके चलते वह उसके घर आता रहता था। 10 जुलाई की रात में आरोपी उसके घर आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी उसे धमकी देकर फरार हो गया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके कामी गांव के रहने वाले आरोपी को पकड़ लिया, जिसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।