फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.75 लाख बदमाशों ने लूटे, बचे महज 5 हजार, कैसे हो पोती की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले रैकी की थी। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि बदमाश पहले बैंक के अंदर बुजुर्ग महिला की रैकी कर रहे थे। इसके बाद बाइक से लूट की वारदात को अंजाम दिया। बुजुर्ग महिला ने पोती की शादी के लिए पेंशन बचाकर रुपये जोड़े थे। 12 नवंबर को पोती की शादी है। वहीं लड़की की विधवा मां लूट के बाद से सदमे में है। उसका कहना है कि जो था वह बदमाश ले गए, अब बेटी की शादी के लिए केवल पांच हजार रुपये बचे हैं। वहीं पुलिस लूट के तीन दिन बाद भी खाली हाथ है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद अब तक पुलिस आरोपियों की पहचान तक नहीं कर पाई है।
विकास नगर की रहने वाली सानो देवी और उसकी पुत्रवधू ने बेटी की शादी के लिए रुपये जोड़े थे। दिल्ली शिक्षा बोर्ड से सेवानिवृत्त सानो देवी ने बेटे दिनेश की मौत के बाद पोती की शादी के लिए राशि जमा करनी शुरू कर दी थी। सानो देवी की पोती निशा के हाथ 12 नवंबर को पीले होने हैं। इसी को लेकर वीरवार दोपहर को वह स्टेट बैंक की शाखा से डेढ़ लाख व रोहतक रोड स्थित सेंट्रल बैंक से एक लाख रुपये निकलवाकर लाई थी। पहले भी बुजुर्ग के पास अपने 25 हजार रुपये और थे। इससे पहले की वह घर तक पहुंच पाती पहले से ही रैकी कर रहे बदमाशों ने विवेकानंद स्कूल के पास वाली गली में उनका बैग छीन लिया था और फरार हो गए थे।
विज्ञापन


इकलौते बेटे की मौत के बाद बुजुर्ग ने संभाली परिवार की जिम्मेदार
सानो देवी के बेटे दिनेश की वर्ष 2015 में मौत हो गई थी। दिनेश फैक्टरी में काम करते थे। इकलौते बेटे की मौत के बाद सानो देवी ने बेटे के परिवार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली थी। दो बेटियों व एक बेटे के परिवार को पुरा सहयोग दिया। पोती निशा जो पहले ही एमए तक उच्चतर शिक्षा प्राप्त कर चुकी थी उसे एएनएम का कोर्स भी कराया। साथ ही पोती का रिश्ता भी तय कर दिया। जिसकी शादी 12 नवंबर को होनी है। इसी की तैयारियों के लिए वह पैसे निकलवाने गई और बदमाशों ने नकदी लूट ली थी।

सीसीटीवी फुटेज लेकर पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने लूट के बाद बैंक से सीसीटीवी फुटेज लेने के साथ ही गली में लगे सीसीटीवी से भी बदमाशों की फुटेज ली है। फुटेज में बदमाश बैंक के अंदर रैकी करता दिख रहा है। साथ ही गली में लगे सीसीटीवी में भी बदमाशों का चेहरा दिख रहा है।

धरे रह गए बेहतर तैयारियों के सपने
निशा की दादी सानो देवी ने बताया कि पोती की शादी को धूमधाम से करने के सपने देखे थे। इसी के लिए पैसे भी जमा किए थे। उन्हें क्या पता था कि शादी के चंद दिन पहले ही उनके साथ ऐसा घटनाक्रम हो जाएगा कि उनके सपने पूरे करना उनके लिए मुसीबत साबित होगा।
विज्ञापन


वर्जन
बुजुर्ग महिला ने नकदी छीनने के मामले में सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद से बदमाशों की तलाश को लगातार प्रयास किया जा रहा है। उनकी पहचान के लिए हरसंभव पहल की जा रही है। जल्द बदमाशों का पता लगाकर काबू किया जाएगा।
राजपाल, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें