अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। राई थाना क्षेत्र में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के पति ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी। खेवड़ा निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी 28 जुलाई से घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। आसपास और रिश्तेदारी में तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया। मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।