गोहाना। गांव नूरनखेड़ा में शराब के ठेके पर हथियारबंद 8 बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश ठेके पर तैनात तीन सेल्समैन की कनपटी पर पिस्तौल रखकर 93 हजार रुपये ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव बरोदा निवासी रमेश ने पुलिस को बताया कि वह गांव नूरन खेड़ा स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन है। वीरवार देर रात वह तथा दो अन्य कर्मी जींद के गांव मांडी का राकेश व गांव नूरन खेड़ा का प्रशांत ठेके पर थे। देर रात ठेके के सामने दो गाड़ियां आकर रुकीं। जिसमें से आठ युवक उतर कर ठेके पर आए। सभी अपने चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए थे। उन्होंने आते ही गन प्वाइंट पर उन्हें बंधक बना लिया। बदमाश ठेके के अंदर आ गए और गल्ले में रखे करीब 93 हजार रुपये उठा ले गए। बदमाश गाड़ी लेकर गांव कोहला की तरफ भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद रमेश ने ठेके के मालिक गांव गंगाना निवासी देवेंद्र व संदीप को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जांच के बाद रमेश के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नूरनखेड़ा में शराब के ठेके से बदमाश 93 हजार रुपये की लूट ले गए। मामला दर्ज कर लिया है। बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
सतीश कुमार, चौकी प्रभारी बुटाना।