रभड़ा सरपंच के खिलाफ एडीसी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव रभड़ा के सरपंच के खिलाफ सोमवार को ग्रामीणों ने लघु सचिवालय पहुंचकर शिकायत की। पूर्व सरपंच अनिल ने एडीसी से की शिकायत में सरपंच पर प्रशासन की अनुमति लिए बिना ही 15 फुट से ज्यादा खुदाई कराकर मिट्टी बेचने का आरोप लगाया। इस मामले में ग्रामीणों के शपथपत्र भी एडीसी को सौंपे गए। आरोप लगाया कि तालाब से उठाई गई मिट्टी अस्पताल में डाली गई, जिसकी एवज में ग्रामीणों से चंदा इकट्ठा करवाकर पैसे वसूले गए। उन्होंने एडीसी से इस मामले की निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की। शपथ पत्र सौंपने वालों में जयकुंवार, विजय, सुनील, बीनी सिंह, प्रताप आदि शामिल रहे। वहीं सरपंच संतोष देवी का कहना है कि ठेकेदार ने तालाब की खुदाई कराई है जो ढाई फुट से भी कम है। पहले एसडीएम के आदेश पर पैमाइश भी कराई जा चुकी है। उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है।