फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के बाहर से इक्को गाड़ी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कलां में दुकान के बाहर से इको गाड़ी चोरी
विज्ञापन

खरखौदा। गांव थाना कलां मार्ग स्थित स्क्रैप की दुकान के बाहर से चोर दुकानदार की इको गाड़ी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना कलां निवासी विजय ने बताया कि उसकी खरखौदा में थाना कलां मार्ग पर ही शिव स्क्रैप के नाम से दुकान है। उसने अपनी इको गाड़ी को दुकान के बाहर खड़ा किया था। जिसके बाद वह घर जाकर सो गया। सुबह उठकर देखा तो गाड़ी नहीं थी। विजय ने गाड़ी को आसपास तलाश किया, लेकिन जब उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई तो पुलिस को सूचना दी गई। शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें