पिस्तौल के बल पर छीनी कार
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना।
गांव लाठ के पास कार सवार बदमाशों ने गांव ककाना निवासी एक युवक से कार छीन ली। पुलिस ने युवक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर खोजबीन आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मंजीत मलिक ने कहा कि वह मूल रूप से गांव ककाना का रहने वाला है तथा फिलहाल सोनीपत में रह रहा है। गुरुवार रात वह अपने पैतृक गांव ककाना जा रहा था। मंजीत ने बताया कि वह गुरुग्राम की ओला कंपनी के कर्मचारियों को निजी गाडिय़ों से लाने व ले जाने का काम करता है। गुरुवार को वह गांव में किसी काम से आया था तथा काम निपटाने के बाद रात दस बजे अपनी क्रूज गाड़ी में वापस सोनीपत जा रहा था। उसने बताया कि मंजीत ने बताया कि गांव से निकलते ही स्विफ्ट गाड़ी में सवार बदमाश उसका पीछा करने लगी।
उसने बताया कि जब वह गांव लाठ-जौली के नजदीक पहुंचा तो कार में सवार युवकों ने उसकी गाड़ी के सामने अड़ा दी। कार रुकते ही दो युवक पिस्तौल तानते हुए उसे गाड़ी से उतरने को कहा। बदमाशों ने उसकी कार व मोबाइल फोन छीन लिए।
मंजीत की शिकायत पर मामला दर्ज कर बदमाशों की खोजबीन की जा रही है। इसके लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। कार लूटने की घटना का जल्द से जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
सेठी मलिक, सदर थाना प्रभारी।