अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
सदर थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला से घर में घुसकर छेड़खानी करने के आरोपी को काबू कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव भठगांव निवासी बिंदर उर्फ विरेंद्र है।
32 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। 16 अक्तूबर की रात को गांव का रहने वाला बिंदर उर्फ विरेंद्र उसके घर में घुस गया था। आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की। जब उसने आरोपी का विरोध किया था तो जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था। बदनामी के डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मामला दर्ज करते हुए जांच अधिकारी मंजू ने आरोपी बिंदर अर्फ विरेंद्र को काबू किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।