फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को चाकू मारने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र को चाकू मारने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गोहाना। शहर थाना पुलिस ने छात्र शिवम लोहिया को चाकू मारकर घायल करने के मामले में दूसरे आरोपी कृष्ण उर्फ टिंकू निवासी गांव बुटाना को गिरफ्तार कर लिया है। कृष्ण को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शहर थाना प्रभारी कुलदीप देशवाल ने बताया कि गोरक्षा दल के सदस्यों के प्रदर्शन के दौरान वीरवार को फोटो खींचने को लेकर गोरक्षा दल के सदस्य के भाई सोमबीर के साथ कहासुनी हो गई थी। उस दौरान वहां पुलिस भी पहुंच गई थी, लेकिन पुलिस के सामने ही गोरक्षा दल के सदस्य मोहित ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिवम को चाकू मार दिया था। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। मुख्य आरोपी मोहित को मौके पर ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अब दूसरे आरोपी कृष्ण उर्फ टिंकू को गांव बुटाना से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें