फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की दो युवतियों की कार को ओवरटेक कर रोका, तीन युवकों ने की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवतियों की कार को ओवरटेक कर की अभद्रता
विज्ञापन

युवतियों को अश्लील शब्द भी कहे, विरोध करने पर हुए फरार
अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत। मुरथल स्थित सुखदेव ढाबे पर खाना खाने आई दो सहेलियों की कार को ओवरटेक कर रोकने व उनके साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है। बाद में उनके पुलिस को फोन करने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने युवती के बयान पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली की रहने वाली 27 वर्षीय युवती ने बताया कि वह 3 सितंबर की रात को अपनी सहेली के साथ दिल्ली से मुरथल स्थित सुखदेव ढाबे पर खाना खाने आई थी। वह अपनी कार लेकर सुखदेव ढाबे के पीछे चली गई। इसी दौरान कार सवार तीन युवक आ गए। उन्हें देखकर वह वापस आने लगी। इसी बीच युवकों ने उनकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया। युवकों ने उनकी कार को ओवरटेक करते हुए अपनी कार उनकी कार के सामने अड़ा दी। जिस पर उसने कार को रोक दिया। युवकों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने उनकी तरफ अश्लील इशारे किए। पुलिस को सूचना देने के बाद आरोपी फरार हो गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने बयान दर्ज कर मुकदमा दर्ज कर लिया। युवती ने आरोपियों की कार का नंबर भी पुलिस को दिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए ढाबों के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें