फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने प्राचार्य व चपरासी पर लगाया प्रताडना का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने प्राचार्य व चपरासी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। शहर थाना क्षेत्र में स्थित सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने शुक्रवार को प्राचार्य और चपरासी के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगा दिया। इसकी शिकायत मिलने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी व पुलिस टीम स्कूल में पहुंची। यहां बातचीत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इससे पहले शिक्षिका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि स्कूल का प्राचार्य उसे प्रताड़ित करता है और चपरासी भी उसका साथ दे रहा है। शिक्षिका ने आरोप लगाया कि जब वह कक्षा में पढ़ाती है तो प्राचार्य चपरासी को कक्षा में मोबाइल से फोटो लेने को भेजता है। शिक्षिका ने आरोप लगाया था कि प्राचार्य ने कुछ दिन पहले भी उनकी एसीआर को लेकर उसे प्रताड़ित किया था। शिक्षिका ने शहर थाना में मामले की शिकायत दी। शिकायत के बाद थाना प्रभारी कुलदीप देशवाल मौके पर पहुंचे और उधर से खंड शिक्षा अधिकारी गोहाना सुभाष भारद्वाज व मुंडलाना से परमजीत चहल पहुंचे। इसके बाद प्राचार्य व शिक्षिका के बीच हुई बातचीत में समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन

---
पुलिस को एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने प्रताड़ना का आरोप लगाया था। जिसके बाद वह जांच के लिए स्कूल पहुंचे तो वहां पर गोहाना व मुंडलाना खंड के बीईओ भी पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

- कुलदीप देशवाल, थाना शहर प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें