फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने वर्धमान गार्डन से एंट्री रजिस्टर लिया, आरोपी से जुड़ी अहम जानकारी मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने वर्धमान गार्डन से एंट्री रजिस्टर लिया, आरोपी से जुड़ी अहम जानकारी मिली
विज्ञापन

पुलिस ने प्रदीप महला से जुड़े कई सबूत जुटाए, गिरफ्तारी फिर भी लटकी
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सेक्टर 15 में शिक्षिका पत्नी व दो बेटों की हत्या करके खुद आत्महत्या करने वाले सतीश ने सुसाइड नोट में वर्धमान गार्डन के एंट्री रजिस्टर व सीसीटीवी फुटेज से आरोपी प्रदीप महला से जुड़ी काफी अहम जानकारी मिलने की बात लिखी थी। जिस पर घटना के तीन दिन बाद पुलिस वहां पहुंची और वहां से एंट्री रजिस्टर को कब्जे में लिया। इसके अलावा कई जगह की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने जांची है। बताया जा रहा है कि एंट्री रजिस्टर व सीसीटीवी फुटेज से आरोपी प्रदीप महला से जुड़ी काफी अहम जानकारियां पुलिस को मिली है। उसके बावजूद पुलिस अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।
सतीश ने सुसाइड नोट में लिखा था कि उसकी पत्नी के सोनीपत ब्लॉक समिति की चेयरमैन के पति प्रदीप महला से संबंध थे और जब वह बच्चों को ट्यूशन लेकर जाता था तो उसी बीच प्रदीप महला उसके घर आता था। सतीश ने सुसाइड नोट में लिखा था कि अगर उसके पुराने मकान की कालोनी वर्धमान गार्डन के एंट्री रजिस्टर व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई जाए तो उससे प्रदीप महला से जुड़ी पूरी जानकारी मिल जाएगी। पहले ही दिन सुसाइड नोट आने के बावूद पुलिस तीन दिन बाद वर्धमान गार्डन तक पहुंची। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस ने वर्धमान गार्डन से उस समय का एंट्री रजिस्टर कब्जे में लिया है, जब सतीश का परिवार वहां रहता था। इसके अलावा आसपास लगी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी गई है। इन सभी से प्रदीप महला से जुड़ी काफी अहम जानकारी पुलिस को मिली है। हालांकि पुलिस अभी किसी की गिरफ्तारी करने से हाथ पीछे खींच रही है और अभी ओर सबूत जुटाने के चक्कर में आरोपियों को खूब समय दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इस मामले में जांच की जा रही है और पुलिस को कुछ अहम जानकारियां मिली है। इसमें पुलिस अभी ओर सबूत जुटाने में लगी हुई है और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-सतेंद्र कुमार, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें