फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार ने 11 साल की बच्ची से की छेडख़ानी, किए अश्लील कमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार ने 11 साल की बच्ची से की छेड़छाड़, किए अश्लील कमेंट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में गली से गुजर रही 11 वर्षीय बच्ची के साथ 60 साल के दुकानदार ने छेड़खानी कर दी। आरोपी ने बच्ची को देखकर अश्लील कमेंट भी किए। बच्ची के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र की कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी 11 साल की बेटी गली से गुजर रही थी। इसी दौरान दुकानदार श्रीकिशन ने उसकी बच्ची को देखकर अश्लील कमेंट किया और उसके साथ छेड़खानी की। बच्ची के विरोध करने पर आरोपी ने उसे छोड़ दिया। जिस पर बच्ची ने घर आकर उसे मामले से अवगत कराया। मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले में एएसआई सुदेश ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

---
बच्ची के पिता ने छेड़खानी व अभद्रता की शिकायत दी थी। जिस पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- दलबीर सिंह दांगी, थाना प्रभारी सदर सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें