फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्नौर की महिला ने लगाया बड़ौत में दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर की महिला ने बड़ौत में लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गन्नौर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपनी मौसी के देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसे एक मामले में बातचीत के नाम पर बड़ौत बुलाने के बाद उससे दुष्कर्म किया गया। महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गन्नौर थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसकी मौसी व उसके देवरों के साथ झगड़े में उसकी मौसी घायल हो गई थी। बाद में उसकी पीजीआई में मौत हो गई थी। पुलिस ने उसके भाई व अन्य पर हत्या का केस दर्ज किया था। महिला का कहना है कि इस मामले में मौसी के देवरों ने उसे बातचीत करने के लिए यूपी के बड़ौत स्थित एक गांव में बुलवाया था। महिला का आरोप है कि वहां उसकी मौसी के देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर धमकी भी दी। डीएसपी मुकेश कुमार ने रविवार देर शाम एफआईआर दर्ज कर बड़ौत पुलिस के पास भेजने के निर्देश दिए हैं। जिससे मामले की गहनता से जांच कर कार्रवार्ई की जा सके। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें