फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से रुपये निकालने को भरे छह हजार, निकले 500 के तीन नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकालने के लिए छह हजार रुपये की राशि भरी गई, लेकिन एटीएम से छह हजार रुपये की जगह केवल 500 के तीन नोट निकले। खरखौदा के वार्ड 2 में रहने वाली रिटायर्ड शिक्षिका फूलवती ने बताया कि उसने 2 नवंबर को खरखौदा स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से 6000 रुपये निकालने के लिए सभी प्रक्रिया पूरी की तो उसे केवल 500 के 3 नोट ही मिले और ट्रांजेक्शन पूरी हो गई। जबकि 500 की बजाय 2-2 हजार रुपये के तीन नोट निकलने चाहिए थे। इसकी शिकायत जब एक्सिस बैंक के अधिकारियों के पास की। सोनीपत ब्रांच के अधिकारियों ने खानापूर्ति कर उसे जवाब दे दिया कि यह उनका फाल्ट नहीं है, बल्कि एसबीआई का फाल्ट है। वह जब एसबीआई में गई तो उन्होंने एक्सिस बैंक का फाल्ट बता दिया। पिछले कई दिनों से वह दोनों बैंको के चक्कर लगा रही है। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत न केवल एक्सिस बैंक हैड आफिस की है, बल्कि भारतीय रिजर्व बैंक को भी शिकायत की है। फूलवती का कहना है कि इस मामले में सोमवार को सीएम विंडो व पुलिस को शिकायत देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें