अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव खानपुर कलां की एक महिला ने अपने सास, ससुर व पति पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
गांव खानपुर कलां निवासी महिला गीता ने पुलिस को बताया कि उसके पति सतीश, ससुर बलवान व सास रामपति ने उसके साथ लाठी व डंडों से मारपीट
की। पुलिस ने गीता के बयान पर मामला दर्ज कर पति सतीश को गांव से गिरफ्तार कर लिया है।