फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटलस रोड से कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप व अन्य सामान उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
एटलस रोड से कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप व अन्य सामान उड़ाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के एटलस रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर लैपटॉप व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पानीपत के यमुना इन्कलेव निवासी आशीष सारस्वत ने बताया कि वह किसी से सोनीपत आया था। वह एटलस रोड पर सागर रेस्टोरेंट में आया था। उसने अपनी कार को आईसीआईसीआई बैंक के सामने खड़ा कर दिया। बाद में जब वह कार के पास पहुंचा तो कार का शीशा टूटा था और बैग गायब था। बैग में उसका लैपटॉप, मोबाइल फोन, पेन कार्ड, आधार कार्ड, डेबिट कार्ड, चैक बुक व अन्य कागजात थे। उसने चोरों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। उसने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें