डबल डेकर बस से गिरकर महिला की मौत
गन्नौर। जीटी रोड पर बड़ी गांव के पास चलती बस से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। पति ने मामले की सूचना जीटी रोड पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ निवासी छोटा व उसकी पत्नी पारो दिल्ली से डबल डेकर बस में सवार होकर जम्मू की तरफ जा रहे थे। वह बस की ऊपर वाली सीटों पर बैठे थे। इस दौरान उसकी पत्नी पारो खिड़की से सिर बाहर निकालकर बैठी थी। जब बस बड़ी गांव के निकट पहुंची तो अचानक संतुलन बिगड़ने वह चलती बस से सड़क पर गिर गई। हादसे में वह घायल हो गई। उसका पति छोटा उसे इलाज के लिए गन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।