कार ने व्यक्ति को कुचला, मौत
राई। जीटी रोड पर राई के पास सड़क पार करते हुए एक व्यक्ति को कार ने कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। गांव खेवड़ा निवासी प्रेम अपने बेटे रवि के साथ राई उप तहसील में आया था। यहां से दोनों पिता-पुत्र सड़क पर पहुंचे तो इसी दौरान प्रेम को कार ने कुचल दिया। उसका बेटा रवि उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पर राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने रवि के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।