फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से छह माह तक किया दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर महिला से छह माह तक किया दुष्कर्म
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। शहर की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला ने वाल्मीकि बस्ती में रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर छह माह तक बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला तीन महीने की गर्भवती है। अब आरोपी युवक ने महिला से शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले रोहतक में हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति उसे तंग करता था। जिसके चलते दो साल पहले उसका तलाक हो गया था। जिसके बाद वह गोहाना शहर में आकर रहने लगी। छह महीने पहले उसकी वाल्मीकि बस्ती निवास विशाल से मुलाकात हुई। जिस पर आरोपी युवक ने उसे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। जिससे वह तीन माह की गर्भवती है। अब आरोपी युवक ने उसके साथ शादी नहीं करने से मनाकर दिया है। पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ थाना शहर कुलदीप देशवाल ने बताया कि एक महिला ने शहर की ही वाल्मीकि बस्ती के एक युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया गया है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें