फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफाइनरी की लाइन में वॉल्व लगा कर तेल चोरी किया, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना(सोनीपत)। गांव भैंसवाल कलां के पास रिफाइनरी की पाइप लाइन से तेल चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिफाइनरी के इंजीनियर रविराज के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव भैंसवाल कलां व आंवली के बीच से गुजर रही रिफाइनरी की पाइप लाइन से तेल माफिया ने लाइन में वॉल्व लगा कर भारी मात्रा में तेल चोरी कर लिया। सूचना मिलने पर रिफाइनरी के इंजीनियर रविराज मौके पर पहुंचे और लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने लाइन से वॉल्व को हटा कर उसकी मरम्मत करवा दी है। पुलिस को दी शिकायत में रविराज ने बताया कि किसानों ने सड़क किनारे रिफाइनरी की पाइप लाइन से तेल का रिसाव होते देखा और पानीपत रिफाइनरी के अधिकारियों को सूचना दी गई थी। सूचना मिलने पर जब वे गांव भैंसवाल कलां निवासी सुखबीर के खेत के निकट सड़क किनारे पाइप लाइन से रिसाव हो रहा है। अधिकारियों ने खुदाई कराकर देखा तो तेल की पाइप लाइन से दो इंच की वॉल्व लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें