फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली चौक पर शटर उखाड़कर दो दुकानों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली चौक पर शटर तोड़कर दो दुकानों में चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। शहर के दिल्ली चौक पर स्थित दो रेडीमेड की दुकानों का शटर तोड़कर चोर सामान व नकदी लेकर फरार हो गए। दुकान मालिकों को सुबह के समय घटना का पता चला, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के दिल्ली चौक से मुख्य बाजार में जाने वाली गली में प्रीतम संदूजा की रेडीमेड कपड़ों की दुकान में सोमवार की रात चोरी हो गई। सुबह उन्हें सूचना मिली की दुकान का शटर टूटा हुआ है, दुकान पर पहुंचने पर पता चला कि चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर से करीब दो हजार की नकदी व कुछ कपड़े चोरी कर लिए हैं। चोरों ने इसके साथ लगती दुकान को भी अपना निशाना बनाया, जिसका भी शटर उखाड़कर अंदर से लगभग दो हजार रुपये नकद व रेडिमेड कपड़ों चोरी मिले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच में एक दुकान में लगे सीसीटीवी में कुछ लोग रात के अंधेरे में जाते हुए दिखाई दिए हैं। जिनके हाथों में रॉड भी दिखाई पड़ रही है। वही उन्होंने अपने चेहरे भी ढंके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें