फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपो चालक से 16 हजार की नकदी व मोबाइल लूट में दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंपो चालक से 16 हजार और मोबाइल लूट के दो आरोपी काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। गांव सिसाना के पास से टैंपो चालक से मारपीट कर 16 हजार व मोबाइल लूट के मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव सिसाना निवासी बंटी व रामबीर है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विदित रहे के फतेहाबाद के गांव बीघड़ निवासी प्रिंस ने 10 दिसंबर को पुलिस को बताया था कि 9 दिसंबर की शाम को वह फतेहाबाद से अपनी पिकअप गाड़ी में पशु भरकर लोनी, गाजियाबाद के लिए चला था। जब वह रात करीब 12 बजे सिसाना गांव के नारायण आश्रम के पास पहुंचा था तो ऑल्टो कार चालक ने उसकी गाड़ी के सामने कार अड़ा दी थी। जिससे उसने अपनी गाड़ी को रोक लिया था। इसके बाद कार सवार चार युवकों ने डंडों से मारपीट कर उससे 16 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल फोन छीन लिया था। बाद में वह फरार हो गए थे। खरखौदा थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सोहटी निवासी प्रवेश उर्फ मोधू को गिरफ्तार कर लिया था। उससे लूटे गए 10 हजार रुपये भी बरामद कर लिए थे। पुलिस ने मामले में अब बंटी व रामबीर को काबू किया है। आरोपियों से पुलिस ने 15 सौ रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उसके चौथे साथी का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

पिकअप गाड़ी चालक से लूट के मामले में दो अन्य आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस चौथे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार करेगी।
- राजीव कुंडू, थाना प्रभारी, खरखौदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें