फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल पक्ष गर्भपात कराने व यौनाचार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल पक्ष गर्भपात कराने व अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। थाना सिविल लाइन क्षेत्र की रहने वाली महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसका गर्भपात करा दिया गया। साथ ही उसके पति ने उसके साथ जबरन अप्राकृतिक यौनाचार किया। पुलिस ने पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2010 में राजस्थान में हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा था। उसके पति ने उससे जबरन अप्राकृतिक यौनाचार किया। महिला ने बताया कि वह डेढ़ माह की गर्भवती थी, उस समय ससुराल पक्ष के लोगों ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया था। पीड़ित ने मामले को लेकर परिजनों को अवगत करवाया। उसके बाद वह अपने मायके चली आई और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
--
पति पर अप्राकृतिक यौनाचार करने व ससुराल पक्ष पर गर्भपात कराने और दहेज प्रताड़ना की शिकायत मिली थी। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उर्मिला, जांच अधिकारी, सिविल लाइन थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें