फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

-हलालपुर-झिंझौली मार्ग पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। हलालपुर-झिंझौली मार्ग पर वीरवार रात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक बिल्डिंग मैटीरियल सप्लायर के पास काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बिहार के जिला मुजफ्फरपुर के गांव लखनपुर का रहने वाला सुनील हलालपुर के पास बिल्डिंग मैटीरियल सप्लायर के स्टॉक पर काम करता था। वीरवार रात को वह अपनी बाइक पर सवार होकर हलालपुर से झिंझौली की तरफ जा रहा था। जब वह डाबर कंपनी के गोदाम के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे सुनील बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो सुनील की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मामले में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें