ससुर पर रेप का प्रयास और पति पर
अप्राकृतिक यौनाचार काकेस दर्ज
सोनीपत। शहर की रहने वाली महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास व पति पर अप्राकृतिक यौनाचार करने का मामला दर्ज कराया है। साथ ही ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी हिसार निवासी युवक वर्ष 2016 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पति ने उससे अप्राकृतिक यौनाचार किया। ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने उससे मारपीट की और उसके दान-दहेज में मिले आभूषण भी छीन लिए। जिससे तंग आकर वह अपने मायके आ गई। महिला ने मायके आने के बाद मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद पति, ससुर, सास, ननद व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। ब्यूरो