फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से दो गायों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से दो गायों की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। गांव मंडौरा में सरकारी स्कूल के पास मंगलवार शाम को खंभे में आए करंट की चपेट में आने से दो गायों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने उस खंभे से बिजली के तार हटाने की मांग की है। सरपंच मंजीत, विरेंद्र, अमित कुमार, सोनू, राजबीर, राजपाल, विनोद, फूल सिंह और राजकुमार का कहना है कि बीएसएनएल ने लोहे का खंभा सड़क के किनारे पर लगाया हुआ है। इस पर सरकारी स्कूल के साथ ही अन्य ग्रामीणों की बिजली के तार बंधे हैं। ऐसे में ग्रामीणों के घरों से निकलने वाला पानी खंभे के आसपास जमा था और वहां पर उगी घास को खाने के लिए गाय वहां गई तो करंट की चपेट में आ गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में मृत गायों को गड्ढा खोदकर दबाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें