फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताडना का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव गुहणा की महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव गुहणा निवासी मनीषा ने बताया कि उसकी शादी रोहतक के गांव नांदल निवासी बलजीत के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। इसके चलते वह लंबे समय से अपने मायके में रह रही है। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। मोहाना थाना पुलिस ने पति बलजीत, ननद सोनिया व उनके रिश्तेदार बिजेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें