एफसीआई के रिटायर्ड कर्मी के खाते से 33 हजार निकाले
सोनीपत। शहर के वेस्ट राम नगर निवासी आजाद सिंह एफसीआई के रिटायर्ड कर्मी है। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी को उसके फोन पर कॉल आई। उसकी बेटी ने कॉल रिसीव की। किसी व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर खाते व एटीएम की जानकारी मांगी और धोखाधड़ी कर खाते से 33 हजार 798 रुपये की नकदी निकाल ली। पीड़ित ने बताया कि वह मामले को लेकर शहर थाने में पहुंचा। जहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया। उसके बाद सीएम विंडो पर शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करने की अपील की। इसके बाद शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।