फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलो चरस सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो किलो चरस सहित तीन युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

गोहाना। एसआईटी गोहाना शाखा की टीम ने अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपियों को काबू कर दो किलो 120 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी नेपाल से चरस लाकर यहां सप्लाई करते थे। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रथम घटना में एसआईटी के एएसआई नरेश कुमार की टीम ने गांव घड़वाल के पास नहर पुल से कार सवार को चरस सहित काबू किया। आरोपी के पास से एक किलो 960 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी ने अपनी पहचान रोहतक के बहुअकबरपुर निवासी सुनील उर्फ काला के रूप में दी। आरोपी ने बताया कि वह चरस करौंथा गांव के प्रदीप से खरीद कर लाया था। पुलिस ने प्रदीप को भी हिरासत में ले लिया। प्रदीप ने बताया कि वह चरस नेपाल से खरीद कर लाता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया। वहीं दूसरे मामले में एसआईटी के एएसआई महेश कुमार ने गांव भावड़ के पास से एक व्यक्ति को 160 ग्राम चरस सहित काबू किया। आरोपी की पहचान गांव भावड़ निवासी वीरेंद्र उर्फ काला के रूप में हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें