फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से लाकर बेचता था अफीम, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल से लाकर बेचता था अफीम, गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम अफीम की बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। एसआईटी सोनीपत की टीम ने एक व्यक्ति को 500 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी नेपाल के जिला परसा के गांव सिरीशी निवासी प्रमोद कुमार है। आरोपी ने बताया कि वह नेपाल से मादक पदार्थ लाकर यहां बेचता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एसआईटी सोनीपत में नियुक्त एएसआई राजबीर सिंह रविवार देर शाम अपनी टीम के साथ खुबडू रोड गन्नौर पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम को एक व्यक्ति बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर व्यक्ति वापस मुड़कर जाने लगा तो शक के आधार पर उसे पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो उसके पास से 500 ग्राम अफीम बरामद की गई। आरोपी ने अपनी पहचान प्रमोद के रूप में दी। पुलिस ने उसके खिलाफ मादक द्रव्य निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मादक पदार्थ नेपाल से लाकर यहां बेचता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें