फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची के परिजनों ने कार्रवाई के लिए सिविल सर्जन को लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची के परिजनों ने कार्रवाई के लिए सिविल सर्जन को लगाई गुहार
विज्ञापन

- पटेल नगर की तीन साल की बच्ची की इंजेक्शन लगाने के बाद हो गई थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के पटेल नगर की रहने वाली मासूम बच्ची की मौत के मामले में परिजनों ने सिविल सर्जन से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। बच्ची के परिजनों ने मेडिकल स्टोर संचालक पर गलत इंजेक्शन लगाए जाने का आरोप लगाकर पुलिस में केस दर्ज कराया था। परिजनों ने सिविल सर्जन को शिकायत देकर ठोस कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री को भी पत्र भेजा गया हैै।
पटेल नगर निवासी पवन ने सिविल सर्जन को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी वंशिका (3) का सोमवार को जन्मदिन था। मंगलवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। वह अपनी बेटी को मंगलवार तीसरे पहर आईटीआई के पास राठधना रोड स्थित मेडिकल स्टोर पर दवाई दिलाने के लिए ले गया था। वहां पर मेडिकल स्टोर संचालक जगदीश ने उसकी बेटी को दवाई देने के साथ ही इंजेक्शन लगा दिया था। पवन ने बताया कि घर जाने के करीब एक घंटे बाद उसकी बच्ची की हालत अधिक बिगड़ गई थी। वह उसे लेकर मॉडल टाउन स्थित बच्चों के अस्पताल में गया तो उसे मृत घोषित कर दिया गया था। पवन ने इंजेक्शन व दवाई गलत देने का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन व परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने सिविल सर्जन से मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने स्वास्थ्य मंत्री को भी पत्र भेजकर कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें