फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में महिला ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना। शहर में रघुबीरपुरा कॉलोनी में मायके आई एक महिला का शव घर में फंदे पर लटकता मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रघुबीरपुरा कॉलोनी निवासी रोहताश ने बताया कि उसकी बेटी रितु की शादी इसी साल फरवरी में रोहतक जिले के गांव धामड़ निवासी अकरम के साथ हुई थी। रितु लगभग 20 दिन से मायके आई हुई थी। वीरवार को रितु ने घर के कमरे की छत पर लगे पंखे में रस्सी से फंदा लगा लिया और उसकी मौत हो गई। रितु ने फंदा क्यों लगाया, इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें