फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आए 10 गोवंशों की मौत, सोनीपत में दर्दनाक हादसा, जांच शुरू

Tue, 17 Jun 2025 04:19 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत में ट्रेन की चपेट में आने से 10 गोवंश की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलते ही गोरक्षा दल के सदस्य व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से 10 गोवंस की मौत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक हादसा हुआ है। अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर मंगलवार को हरसाना कलां व राठधना स्टेशन के बीच तेज रफ्तार जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से करीब 10 गोवंशों की मौत हो गई। हादसे में 2 गोवंश घायल भी हो गए। हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई, स्थानीय लोग व गोरक्षा दल के सदस्य घटनास्थल पर जमा हो गए। मामले की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। सभी गोवंश राजस्थान से आए चरवाहों के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


आरपीएफ से जांच अधिकारी एएसआई सुमनलता ने बताया कि अंबाला-दिल्ली डाउन लाइन पर सुबह 10:50 बजे के करीब जनशताब्दी एक्सप्रेस सोनीपत स्टेशन से दिल्ली की तरफ रवाना हुई। जब ट्रेन हरसाना कलां व राठधना स्टेशन के बीच पहुंची तो अचानक कई गोवंश जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। चरवाहे गोवंशों के झुंड को लेकर ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से 10 गोवंशों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। यह सभी गोवंश राजस्थान से आए चरवाहों के बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही गोरक्षा दल के सदस्य व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मृत गोवंशों को ट्रैक से हटाया गया, ताकि रेल यातायात को सामान्य किया जा सके। आरपीएफ ने घटना को लेकर मामले की जांच शुरू की। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है कि गोवंशों को लेकर ट्रैक पार क्यों किया जा रहा था। इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। हादसे से अनहोनी घटना घटित हो सकती थी। मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें