सोनीपत। रेलवे माल गोदाम की तरफ बाइक सवार एक युवक को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक सड़क पर जा गिरा और तेज रफ्तार ट्रक युवक का सिर कुचलते हुए निकल गया। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। गांव जुआं का रहने वाला मुकेश बाइक से किसी काम से सोनीपत आया हुआ था। रेलवे माल गोदाम की तरफ तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया। संवाद