फोटो : सोनीपत की गोशाला में परिजनों के साथ चारा डालने पहुंचे दिलबाग सिंह। स्रोत : पाठक
सोनीपत। कामी रोड पर स्थित गोशाला में गायों को अधिक मास के कृष्ण पक्ष की परम एकादशी को इस पावन व्रत पर हरा चारा, दलिया, गुड़ खिलाया गया। सेक्टर-12 निवासी अर्पित सिंह ने बताया कि मान्यता के अनुसार इस व्रत को श्रद्धा और नियम के साथ करने से व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। शिक्षाविद दिलबाग सिंह ने बताया कि ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें ।स्वच्छ वस्त्र धारण करें तथा पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। विशेष दिन के बजाय आम दिनों में भी मूक प्राणियों व जरूरतमंद व्यक्तियों की सेवा करें।