फोटो 37- गोहाना शहर थाना में खड़ी गोवंश से भरी हुई दो पिकअप। संवाद
गोहाना। गोभक्तों ने दो पिकअप में गोवंशों को भरकर ले जा रहे चार लोगों को पकड़कर शहर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पिकअप चालकों से पूछताछ कर रही है। गोभक्तों की मांग है कि गोवंशों के साथ ऐसा व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
गोभक्त श्रीभगवान ने बताया कि वह महम रोड से गुजर रहे थे। उनकी नजर वहां से गुजर रही दो पिकअप पर पड़ी, जिनमें गोवंश भरे गए थे। उन्होंने गोभक्त विजय पुलस्त्य को सूचना दी। इसके बाद वह साथियों को लेकर मौके पर पहुंचे। दोनों पिकअप को महम रोड स्थित गुढ़ा चुंगी के पास रोका गया। उनमें चालकों समेत चार लोग सवार थे। एक पिकअप में सात और दूसरी पिकअप में दो गोवंश भरे गए थे। गोभक्तों ने पिकअप सवार लोगों से पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम के साथ मौके पहुंची और पिकअप सवार लोगों से पूछताछ की। पिकअप चालकों ने बताया कि वह घड़वाल से गोवंश को लेकर आए हैं और गोशाला में छोड़ने जा रहे थे। पुलिस ने गोवंशों को नंदीशाला भिजवाकर पिकअप को कब्जे में लिया गया। पुलिस जांच कर रही हैं।
वर्जन
पुलिस को गोभक्तों से गोवंश को पिकअप में लेकर जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने पूछताछ की है। पिकअप में गोवंशों को गोशाला व नंदीशाला में लेकर जा रहे थे।
-इंस्पेक्टर मोहन लाल, शहर थाना प्रभारी, गोहाना