फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमाता हमारी संस्कृति की धरोहर : विधायक

Tue, 13 Jan 2026 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। सांदल स्थित राधा कृष्ण गोपाल आदर्श गोशाला में सोमवार को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में वार्षिक उत्सव मनाया गया। इसमें विधायक देवेंद्र कादियान बतौर मुख्य अतिथि रहे। पहले श्रद्धालुओं ने हवन किया। रागनी कलाकारों ने गोमाता की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान भंडारे का आयोजन किया गया। विधायक कादियान ने कहा कि गोमाता हमारी संस्कृति और सभ्यता की अमूल्य धरोहर हैं। विधायक ने भरोसा दिलाया कि गन्नौर की किसी भी गोशाला को संसाधनों की कमी नहीं आने दी जाएगी। आयोजकों ने विधायक को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संत गोपालदास, गौशाला कमेटी प्रधान सतपाल बोस, उपप्रधान हेमचंद्र लाकड़ा, मामन सिंह, राज सिंह पूर्व प्रधान, शिवकुमार, प्रताप, राकेश पूर्व सरपंच, रणबीर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें