फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराया गोवंश, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, 23 मिनट थमे रहे पहिये

Sun, 14 Jan 2024 04:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। अमृतसर से चलकर नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 22488 वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार को एक बार फिर गोवंश टकराने से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा गन्नौर रेलवे स्टेशन के पास हुआ। इसके चलते ट्रेन 23 मिनट तक गन्नौर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। मौके पर पहुंची जीआरपी व रेलवे इंजीनियरों ने क्षतिग्रस्त हुए ट्रेन के अगले हिस्से को हटाकर ट्रेन को नई दिल्ली के लिए रवाना किया। एक सप्ताह में दूसरी बार कैटल रन ओवर (सीआरओ) के कारण ट्रेन के पहिये थमे हैं। इससे रेलवे अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 22488 वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार सुबह करीब 8:20 बजे अमृतसर से चलकर दोपहर 12:58 बजे गन्नौर रेलवे स्टेशन से पहले गुमड़ रोड फ्लाईओवर के समीप पहुंची तभी रेलवे लाइन पर गोवंश आ गया। गोवंश टकराने से ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान वंदे भारत में सवार इंजीनियरों की टीम ने क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाया और दोपहर 1:21 बजे ट्रेन को नई दिल्ली के लिए रवाना किया। वंदे भारत के रुकने की सूचना पर जीआरपी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश कुमार व अन्य जीआरपी कर्मी सुरक्षा के दृष्टिगत वंदे भारत के समीप मौजूद रहे।
रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि हादसे में वंदे भारत के फ्रंट कोच का नोट कोन कवर क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके अलावा किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। क्षतिग्रस्त हिस्से को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

सप्ताह में दूसरी बार हुआ हादसा

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में दूसरी बार गोवंश के टकराने से क्षतिग्रस्त हुई है। शनिवार को वंदे भारत से टकराकर गोवंश की मौत हो गई। जिसके बाद गोवंश को जमीन में गड्ढा खोद कर दफनाया गया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना कि गोवंश की वजह से हो रहे हादसों को राेकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने चाहिए।


रेलवे लाइन के पास कूड़ा डाला जाता है। जिसमें गोवंश विचरण करते रहते हैं और हादसों का शिकार हो जाते हैं। इस बारे में कई बार नगर पालिका कर्मचारियों को अवगत कराया और रेलवे लाइन के पास कूड़ा नही डालने के लिए कहा है। इसके बावजूद यहां कूड़ा डाला जा रहा है। रेलवे लाइन किनारे कूड़ा डालने वालों पर सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन

सुरेश कुमार, प्रभारी, जीआरपी चौकी, गन्नौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें