फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फुफेरे भाई के दोस्त पर कार से 20.18 ग्राम सोना चोरी करने का आरोप

Sun, 12 Jan 2025 06:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शास्त्री कॉलोनी में एक व्यक्ति की कार से 20.18 ग्राम सोना चोरी हो गया। चोरी का आरोप पीड़ित ने फुफेरा भाई के दोस्त पर लगाया है। गांव खानपुर कलां हॉल शास्त्री कॉलोनी निवासी राज सिंह ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि 1 जनवरी को उनके फुफेरे भाई मनोज कुमार की कॉल आई कि वह जाहरी चौक पर है और उन्हें आकर ले जाना। वह अपनी कार में मनोज को लेने गए तो वहां पर उसका दोस्त विक्रम भी था। तीनों एक साथ घर आ गए। विक्रम घर से बाहर रह गया। उन्होंने अपनी कार लॉक नहीं की थी। आधा घंटा बाद उनका बेटा हर्ष दूसरी कार में मनोज और विक्रम को लेकर चौक पर छोड़ आया। राज सिंह ने बताया कि उन्होंने 31 दिसंबर, 2024 को रोहतक से 20.18 ग्राम सोना खरीदा था। सोना उनकी कार में था। बाद में उन्होंने कार में देखा तो सोना नहीं मिला। उन्होंने पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो विक्रम उनकी कार में बैठता व बाहर आता दिखाई दिया। उन्होंने शक जताया कि उसने सोना चोरी किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें