फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चचेरे भाई का अपहरण कर लाठी-डंडों से पीटा, पांच लाख रुपये मांगे

Thu, 28 Sep 2023 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव कामी से दो युवकों ने अन्य के साथ मिलकर अपने चचेरे भाई का अपहरण कर लिया। उसे लाठी-डंडों से पीटा गया और पांच लाख रुपये मांगे गए। हरेंद्र ने बुधवार को पुलिस को बताया कि उसके चचेरा भाई कुलदीप और संजय ने दो दिन पहले उससे खर्चे पानी के लिए रुपये मांग थे। जब वह मंगलवार रात साढ़े दस बजे बाइक पर कंपनी में जा रहे थे तो सफेद रंग की कार में सवार होकर आए कुलदीप और संजय ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया। उनके साथी ने उसकी बाइक ले ली। वह उसे खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे पर ले गए और लाठी-डंडे और रॉड से पीटने लगे। आरोपियों कहा कि उसने रुपये किसलिए नहीं दिए। वह पांच लाख रुपये मांगने लगे। बाद में उसे 2 अक्तूबर तक रुपये नहीं देने पर मारने धमकी दी। हरेंद्र का कहना है कि उनके पास हथियार है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बाइक छीनने का सबूत नहीं मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें