गन्नौर। रेलवे रोड पर दिनदहाड़े दंपती के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना सामने आई है। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर में दी है।
शाहपुर तगा निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी शिवानी के साथ अस्पताल जा रहे थे। उन्होंने ललित नामक व्यक्ति से बाइक ली थी। रास्ते में जीवन दीप अल्ट्रासाउंड के पास लाल रंग की होंडा सिटी कार में सवार नशे में धुत चार लोगों ने उनको रोक लिया। गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और जबरन बाइक की चाबी छीनी और 20 हजार रुपये की मांग की। इसके बाद वह बाइक लेकर भाग गए। उनकी कार के शीशे पर फाइनेंस लिखा हुआ था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। संवाद