सोनीपत के गन्नौर में गढ़ी केसरी का पोलिंग बूथ बदलने पर रोष जताते पार्षद अंकित त्यागी व वार्डवासी
गन्नौर। लोकसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में अनियमितताओं के चलते गढ़ी केसरी वार्ड 7 के नपा पार्षद ने इसकी शिकायत एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी डाॅ. निर्मल नागर को दी। पार्षद अंकित त्यागी ने कहा कि गढ़ी केसरी के राजकीय स्कूल में हमेशा पोलिंग बूथ बनाए जाते रहे हैं। इस बार गढ़ी केसरी गांव का एक बूथ गढ़ी केसरी के राजकीय स्कूल में है जबकि दूसरा बूथ गन्नौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिफ्ट कर दिया गया है। बताया कि 2019 के विधानसभा चुनाव व नगरपालिका चुनाव के दौरान मतदाता सूची ठीक थी। उन्होंने उसी सूची के अनुसार उनके वार्ड के दूसरे बूथ को भी गढ़ी केसरी में शिफ्ट करवाने की मांग की जिससे लोगों को वोट डालने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। डाॅ. निर्मल नागर ने मतदाता सूची में हुई खामियों को दुरुस्त करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान कृष्ण कुमार, जयभगवान, धर्मबीर, रामबलेश्वर, हिमांशु, रामकिशन, नितिन त्यागी व सतीश मौजूद रहे।