फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पार्षदों के हंगामे के बाद हरकत में आया निगम, शुरू किया सफाई अभियान

Thu, 22 Feb 2024 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16: सोनीपत के कोट मोहल्ला में नाले की सफाई करते निगम कर्मी। स्रोत: नगर निगम
विज्ञापन
सोनीपत। पार्षदों के हंगामे के बाद नगर निगम के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। निगम की ओर से क्षेत्र में नालों और गलियों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। निगमायुक्त के निर्देश पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। 24 फरवरी तक बड़े स्तर पर सफाई अभियान जारी रहेगा। इसके बाद निगम आयुक्त की ओर से सफाई व्यवस्था की जांच की जाएगी। अगर उस समय सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाई गई तो निगम की ओर से सफाई निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में सभी गलियों-सड़कों के अलावा नालों की सफाई और कचरा प्वाइंटों से कचरा उठान की व्यवस्था पर प्रति माह 3 करोड़ 35 लाख 93 हजार रुपये खर्च किए जाते हैं। इसके बाद भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण लोगों को परेशानी होती है। पिछली बार सोनीपत निगम क्षेत्र को स्वच्छता रैंकिंग में 139 वां स्थान मिला था। इस बार देश में सोनीपत को 260वां स्थान मिला था। इसके बाद भी हालात सुधर नहीं पाए।
निगम की ओर से 17 फरवरी को आयोजित की गई बैठक में भी मेयर निखिल मदान, डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत और अन्य पार्षदों ने सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। इससे पहले हुई बैठकों में भी ठेका कंपनी को लचर सफाई व्यवस्था का जिम्मेदार ठहराया गया था। एजेंसी का ठेका रद्द करने का प्रस्ताव पास किया गया था। इसके बाद भी निगम की ओर से कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। सफाई व्यवस्था को लेकर हुए हंगामे के दौरान पार्षदों को शांत करने के लिए नगर निगम आयुक्त ने कार्रवाई की बात कही थी।
विज्ञापन


अभियान चलाकर सफाई के निर्देश दिए
इसके बाद नगर निगम आयुक्त ने सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त रवैया अपनाया। इन्होंने अभियान की तरह सफाई करने के आदेश दिए। इनके आदेश पर निगम की सफाई शाखा की ओर से सफाई अभियान तेज कर दिया गया। निगमायुक्त विश्राम मीणा ने चेतावनी देते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नाले ओवरफ्लो ना हो, इसके लिए कीचड़ निकाला जा रहा है।

वर्जन
निगम क्षेत्र में सफाई अभियान तेज कर दिया गया है। यदि कहीं पर भी एजेंसी की ओर से लापरवाही की गई तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है।- सुंदर मलिक, सफाई निरीक्षक, नगर निगम


वर्जन
सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों की बार-बार शिकायत आ रही थी। इसके समाधान के लिए बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया गया है। 24 फरवरी तक निगम क्षेत्र में सफाई की जाएगी। इसके लिए सफाई शाखा के अधिकारियों को निगरानी के सख्त निर्देश दिए गए हैं।- विश्राम मीणा, आयुक्त, नगर निगम सोनीपत

फोटो 16: सोनीपत के कोट मोहल्ला में नाले की सफाई करते निगम कर्मी। स्रोत: नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें