फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से हाईवे पर वाहनों का रेला, कोरोना का खतरा

विज्ञापन
जीटी रोड पर कुंडली के पास हाईवे पर लगी वाहनों की कतार। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। लॉकडाउन-4 में दी गई छूट सोनीपत प्रशासन के लिए परेशानी बन सकती है। बुधवार को हाईवे पर उतरी भीड़ देखकर जहां पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी, वहीं दिल्ली से आ रही भीड़ से कोरोना संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। कुंडली बार्डर के पास लंबा जाम लग गया। सरकार ने लॉकडाउन-4 के तहत कई तरह की छूट दी है। ऐसे में बुधवार को दूसरे दिन सड़कों पर भीड़ उतर आई। सबसे अधिक भीड़ हाईवे नंबर एक पर बार्डर पर दिखी। यहां दिल्ली से निकली भीड़ अचानक से पहुंची। जिन लोगों ने परमिशन ली है, उनके साथ फैक्टरी कर्मचारी, व्यापारी, दिल्ली से अन्य जिलों को जाने वाले लोग एक साथ आ पहुंचे। इधर, सोनीपत में बढ़ती भीड़ से कोरोना का संकट भी बढ़ गया है। ऐसे में यहां उतरी भीड़ परेशानी का कारण बन रही है। जीटी रोड पर दूर तक वाहन फंसे रहे। इन्हें निकालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। वहीं ड्यूटी मजिस्ट्रेट कुलदीप का कहना है कि हर वाहन की जांच करने के बाद ही कुंडली से भेजा रहा है। वाहन चालक पास लेकर ही प्रदेश में प्रवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें